(राजकिशोर सोनी)
रायसेन, 10 अप्रैल 2022
रायसेन जिला प्रशासन को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के दिनांक 11 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को रायसेन के किले पर स्थित शिव मंदिर आने की सूचना मिली है। इस विषय में जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती को अवगत कराया है कि रायसेन का किला एवं उसमें स्थित शिव मंदिर केन्द्रीय पुरातत्व विभाग (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के अधीन है। मंदिर का गर्भगृह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है। शेष दिनों में यह बंद रहता है। रोजाना निर्धारित समय में दर्शक/पर्यटक दरवाजे के बाहर से शिवलिंग एवं अन्य पुरातात्विक महत्व की संरचनाओं का अवलोकन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारतीय के 11 अप्रैल के प्रवास हेतु केन्द्रीय पुरातत्व विभाग को अवगत कराया है। केन्द्रीय पुरातत्व विभाग यदि अनुमति दे देता है तो जिला प्रशासन तत्काल सुश्री भारती को अवगत कराएगा। अभी की स्थिति में जिला प्रशासन का प्रयास है कि 11 अप्रैल से पहले कोई उत्तर केन्द्रीय पुरातत्व से प्राप्त हो। इन तथ्यों से जिला प्रशासन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती को अवगत कराया गया है।

न्यूज़ सोर्स : Pro