उंगलियों की बनावट देखकर जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें
India city news.com
व्यक्ति की हथेली से उसके व्यक्तित्व के बारे में जाना सकता है। मान्यता है छोटी हथेली वाले लोग बहुत सुखमय जीवन जीते हैं।
वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों के आकार को देखकर किसी का व्यक्तित्व और नेचर जाना जाता है। ऋषि समुद्र ने इस शास्त्र की रचना की थीं। इसलिए इस शास्त्र को समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है।इस शास्त्र में बताए गए तर्क बहुत सटीक होते हैं इसलिए आज भी लोग सामुद्रिक शास्त्र के तर्कों पर विश्वास करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में यह भी बताया गया है कि उंगलियों की बनावट से व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसके नेचर के बारे में जाना जा सकता है।
जिनकी उँगलियाँ मोटी.....
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की उंगलियां मोटी होती हैं वह लोग अक्सर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। बहुत खुशमिजाज होने के बावजूद भी इन्हें अपने शरीर की वजह से दुख झेलने पड़ते हैं।  ऐसे जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये लोग हर काम को समय पर पूरा करने में विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग टाइम मैनेटमेंट का अच्छा इस्तमाल करते हैं। ये लोग अपने खाली समय में प्रोडक्टिव बने रहना पसंद करते हैं और ये किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं।
उंगलियों की शुरुवात पतली....
कई लोगों की उंगलियों का आकार ऐसा होता है जो उंगली की शुरुआत और ऊपर से पतला होता है लेकिन उंगली के बीच में यानी हड्डियों के जोड़ से उनकी उंगली बहुत मोटी होती है। माना जाता है कि ऐसे लोगों को समय के साथ-साथ बढ़ते मोटापे का सामना करना पड़ता है। समय आने पर ऐसे लोगों के पास लगभग सभी सुख-सुविधाएं होती हैं। इन लेटलतीफी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। अगर व्यापार या कार्यस्थल में कोई व्यक्ति लापरवाही कर दे, तो ये तुरंत नाराज हो जाते हैं।
जिनकी उँगलियाँ पतली....
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि जिन लोगों की उंगलियां पतली होती हैं उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। ऐसे लोगों को बीमारियां बहुत कम लगती हैं। ऐसे लोग भक्ति-भजन आदि में समय व्यतीत करना बहुत पसंद करते हैं। जानकारों के अनुसार पतली उंगलियों वाले लोगों के पास जीवन का हरेक सुख होता है। वाले लोग अपना खाली समय नई चीजों के लिए कोशिश करने में बिताना पसंद करते हैं।
उंगलियों के आकार छोटा...
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की उंगलियों का आकार छोटा होता है ऐसे लोग थोड़े समय अंतराल के बाद बीमार होते रहते हैं लेकिन ऐसे लोग बीमार होने के बाद बहुत जल्द ठीक हो जाते हैं। ये लोग महंगी- महंगी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। ये जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं, इसको कंजूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।

न्यूज़ सोर्स : Astro