India city news.com
जिनके माता-पिता अच्छे होते हैं उनकी संतान अच्छी होती है, शिक्षक और प्राचार्य का सम्मान करके रिजल्टको सुधारा जा सकता है, शिक्षक पर भरोसा करना पड़ेगा। उक्त बातें लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक सुरेश त्रिपाठी अपनी सेवानिवृत्ति की दौरान कहीं।
संचालक श्री केके द्विवेदी ने श्री सुरेश त्रिपाठी को कर्मठ और बृहद अनुभवी बताते हुए कहा कि आपके जिन स्थानों पर आपने कार्य किया है, अपनी योग्यता को परिभाषित किया है, जिलों में रिजल्ट की गुणवत्ता को बनाते हुए उत्कृष्ट कार्य किये। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। सेवानिवृत्त होने वाले श्री त्रिपाठी और कर्मचारी श्रीमती इशरत जहाँ को अपने और आयुक्त की ओर से शुभकामनाएं दी।
अपर संचालक डी एस कुशवाहा ने श्री त्रिपाठी को नियमों का जानकार बताते हुए कहा आपके अनुभवों का लाभ हमें विभाग के अनेक नियमों को बनाने में मदद करें।
अपर संचालक पीआर तिवारी ने श्री त्रिपाठी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।
साथ ही अपर संचालक धीरेंद्र चतुर्वेदी, उपसंचालक आर के डेकाटे, एचएन नेमा , आलोक खरे , श्री बिसेन, श्री उपाध्याय जी, ने श्री त्रिपाठी और कर्मचारी श्रीमती इशरत जहाँ को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन उप संचालक प्रमोद सिंह एवं आभार उप संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने व्यक्त किये।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव ने कहा कि श्री त्रिपाठी ने रायसेन जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए शिक्षकों प्रेरित करते हुए रिजल्ट की गुणवत्ता का सुधार किया और रायसेन को समस्या मुक्त जिला बनाया जिसके लिए कर्मचारी संघ उनका आभार व्यक्त करता है और सेवानिवृत्ति पर स्वस्थ और सुखी जीवन की शुभकामनाएं देता है।
इस अवसर पर सीहोर, विदिशा, रायसेन के शिक्षक एवं कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी , राज्य कर्मचारी लोक शिक्षण संचालनालय अध्यक्ष संजय अवस्थी, प्र.अ बुद्ध सागर सिंह सहित लोक शिक्षण के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : Icn