दो पक्षों में संघर्ष के वाद प्रशासन की बड़ी कार्यबाही, आरोपी का मकान ढहाने की तैयारी,JCV बुलाई गई,IG दीपिका सूरी DIG जगत सिंह SP विकाश शाहवाल कलेक्टर अरविंद दुबे सहित घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
Indiacitynews.com
(राजकिशोर सोनी)
रायसेन जिले सिलबानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद संघर्ष हो गया । घटना
देर रात की है। दोनो पक्षों में हुई गोलीबारी में
राजू आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि दोनो पक्षों के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यबाही करते हुए आरोपी का मकान JCV से ढहाने की तैयारी कर ली है। मृतक का शव भोपाल से पोस्टमार्टम के वाद उसके गांव लाया जा रहा है। DIG श्री जगत सिंह ने इंडियासिटीन्यूज़ को पुष्टि की है। घटना में विवाद के दौरान वाहनों एवं मकानों में आगजनी भी की गई है। घायलों को सिलवानी एवं उदयपुरा अस्पतालों में भर्ती लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 13 लोगों को पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में लिया गया है।मौके पर IG दीपिका सूरी DIG जगत सिंह SP विकाश शाहवाल कलेक्टर अरविंद दुबे हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 

न्यूज़ सोर्स : ICn