यह तो हम सभी अच्छे से जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जो धन को आकर्षित करती हैं। वास्तु जानकार कहते हैं कि हमारे आस-पास ऐसी कई चीजें हैं जो सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए देवी लक्ष्मी से जुड़ी कुछ चीजें अपने पर्स में रखते हैं तो इससे व्यक्ति को मदद मिलेगी।

कुछ ही दिनों में परिणाम दिखने लगते हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन रखी ये चीजें किसी जादू से कम नहीं हैं। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर आप अपने पास रखते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगती है और आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में -

*कौड़ी:

आपको बता दें कि कौड़ी देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे कभी आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े तो उसे हमेशा अपने पास 7 कौड़ियां रखनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।

* चांदी का सिक्का:

चांदी का सिक्का आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी बहुत कारगर माना जाता है, इसके लिए आप सबसे पहले मां लक्ष्मी को चांदी का सिक्का अर्पित करें और फिर इसे हमेशा अपने पर्स में रखें।

* श्री यंत्र :

वास्तु शास्त्र में श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। आपको बता दें कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए आप अपने पर्स में श्रीयंत्र रख सकते हैं। इससे आर्थिक उन्नति भी होती है।

* गोमती चक्र :

देवी लक्ष्मी की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है गोमती चक्र। यदि कोई व्यक्ति गोमती चक्र अपने पास रखता है तो उसे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

* एक रुपये का नोट:

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि ₹1 का नोट पैसे को अपनी ओर खींचता है इसलिए अपने पर्स में हमेशा ₹1 का नोट जरूर रखें।

*पीपल का पत्ता:

वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ के पेट में भगवान का वास बताया गया है। पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।

* देवी लक्ष्मी की तस्वीर:

आर्थिक समस्याओं को दूर करने और समृद्धि पाने के लिए अपने पर्स में हमेशा देवी लक्ष्मी की एक छोटी सी तस्वीर रखें। इससे कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।