आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों को दूर करने और धन की आवक बढ़ाने के लिए आप वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए गए वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं।

ये उपाय आसानी से किए जा सकते हैं और बेहद कारगर भी हैं। आपको बता दें कि इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और बरकत बनी रहती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे -

* तुलसी :

आपको बता दें कि सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है, ऐसे में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ही रखें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

* हल्दी :

आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति की वजह से घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो उसे अनुकूल बनाने के लिए पोछे के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है।

* दिशा :

घर के वास्तु में उत्तर-पूर्व कोने का विशेष महत्व होता है। ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा: अगर आपको जीवन में कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो इसका कारण ईशान कोण भी हो सकता है। ऐसे में ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ होने लगता है।

* पेड़ - पौधे :

ऐसा देखा जाता है कि घरों में अक्सर घास, पेड़-पौधे उग आते हैं। कुछ पौधे अच्छे होते हैं, लेकिन अगर कांटेदार या दूधिया पौधे उग जाएं तो उन्हें तुरंत घर से हटा दें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बरकत बनी रहती है।

* पानी :

अक्सर घरों में आपने देखा होगा कि बाथरूम, किचन या किसी अन्य नल से पानी टपकता रहता है या टंकी का पानी दूधिया होता है, तो हम आपको बता दें कि यह बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में ऐसा हो तो तुरंत नल या टंकी की मरम्मत कराएं। क्योंकि घरों में पानी का टपकना या बहना अच्छा संकेत नहीं है। इससे पानी के साथ घर की सारी सुख-शांति चली जाती है।