अपनी महिला प्रशंसकों से घिरी आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को इंडस्ट्री के अंदर जितना प्यार मिलता है, उतना ही इंडस्ट्री के बाहर भी। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके साथ सेल्फि क्लिक कराने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाओं का झुंड उनकी कार को घेरे नजर आ रहा है। वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया की कार का शीशा बंद है और तीन महिलाएं उन्हें विंडो से झांक कर देख रही हैं। एक आदमी भी है, जो आलिया को झांक कर देख रहा है। इसके बाद कार वहां से चली जाती है। बैकग्राउंड में कुछ पैपराजी आलिया भट्ट का नाम लेते तक देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, उन्हें कुछ पर्सनल स्पेस दो। वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, अरे भगवान के दर्शन करने के लिए जाओ ना उनके दर्शन तो कभी भी कर सकते हो।

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स में 900+ अंकों की गिरावट