एमपी के खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त
एमपी के खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त
indiacitynews.com
(राजकिशोर सोनी)
मध्यप्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें यह दायित्व दिया है। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने एमपी के खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें 4 राज्यों में बीजेपी के संगठन चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भी बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सहमति के बाद ये नियुक्ति की गई है।
खरगोन बड़वानी के सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्रसिंह पटेल बीजेपी के संगठन पर्व 2024 के तहत चुनावी संचालन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व प्रदेश इकाई के समन्वयक के रूप में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
खरगोन-बड़वानी लोकसभा के सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल को इससे पहले चुनाव संचालन राष्ट्रीय पुनर्विचार समिति का सदस्य नियुक्त किया जा चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण द्वारा 6 नवंबर 2024 को उन्हें पार्टी के चुनाव संचालन और संगठनात्मक दृष्टिकोण से अहम यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मानसून सत्र से पहले विपक्ष आक्रामक, खरगे ने राम मंदिर और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा
E20 फ्यूल पर बहस के बीच सरकार का मास्टर प्लान, इथेनॉल ब्लेंडिंग को मिलेगी नई रफ्तार
चंबल एक्सप्रेसवे से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर, इटावा से कोटा तक हाई-स्पीड सफर का रास्ता तैयार
मानसून में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
मानसून स्पेशल: बारिश में खाने के लिए 25 बेहतरीन वेज डिशेज की शानदार लिस्ट