कराची में विस्फोट, 2 चीनी इंजीनियरों की मौत
कराची । पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास हुए एक विस्फोट में कम से कम 2 चीनी नागरिकों की मौत हो गई है। इस घटना में एक चीनी नागरिक घायल भी है। हमले में कुल कितने लोग मरे हैं इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। पाकिस्तान में स्थित चीन के दूतावास ने इसे एक आंतकी हमला बताया है। चीनी दूतावास ने अपने बयान में कई स्थानीय लोगों के घायल होने का भी जिक्र किया है। दूतावास ने कहा कि ये हमला सिंध प्रांत में एक बिजली प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। एंबेसी ने पाकिस्तान से इस हमले की जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 मार्च 2026)
राष्ट्रपति पद को लेकर सियासत गरम, नरेंद्र मोदी ने टीएमसी को लताड़ा
बिहार में फिल्मी ड्रामा: प्रेमी की गिरफ्तारी पर युवती टावर पर चढ़ी, घंटों चला हाईवोल्टेज हंगामा
इंदौर की वर्ल्ड फेमस रंगपंचमी गेर कल, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर सवाल, CRPF के अफसरों पर गंभीर आरोप