ग्वालियर ।  विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उस मानहानि के दावे मंगलवार को सुनवाई होगी, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भिंड में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा रहे थे। परिवादी का प्रति परीक्षण किया जाएगा। जो आरोप लगाए हैं और परिवादी को दावा पेश करने का अधिकार है या नहीं। इस पर भी सवाल किए जाएंगे। गत दिवस न्यायालय में दिग्विजय सिंह के बयानों की सीडी चलाकर देखी गई, जिसमें वे पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते दिख रहे हैं। सीडी चलने के बाद अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया का प्रतिपरीक्षण किया गया। मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी और भदौरिया का प्रति परीक्षण किया जाएगा।

ज्ञात है कि सन 2019 में दिग्विजय सिंह ने भिंड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल पर आरोप लगाया था कि लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से रुपये लेकर भारत की जासूसी करते हैं। इस बयान को लेकर अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। इस पूरे मामले में परिवादी के प्रति परीक्षण शुरू हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की है। इस याचिका में मानहानि के केस को चुनौती दी गई है। जबलपुर में यह याचिका लंबित है। दिग्विज सिंह ने मानहानि के परिवाद पर रोक लगाने की मांग की है। क्योंकि परिवादी को परिवाद दायर करने का अधिकार नहीं है। क्योंकि संगठन का जिम्मेदार व्यक्ति ही इसे लगा सकता है। हालांकि दिग्विजय सिंह को इसमें राहत नहीं मिली है।

न्यायालय ने दिग्विजय सिंह के दिए बयान की सीडी चलाकर देखी

विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उस मानहानि के दावे की सोमवार को सुनवाई की, जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भिंड में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा रहे थे। न्यायालय में दिग्विजय सिंह के बयानों की सीडी चलाकर देखी गई, जिसमें वे पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते दिख रहे हैं। सीडी चलने के बाद अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया का प्रतिपरीक्षण किया गया। मंगलवार को भी इस मामले की सुनवाई होगी और भदौरिया का प्रति परीक्षण किया जाएगा। ज्ञात है कि सन् 2019 में दिग्विजय सिंह ने भिंड में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल पर आरोप लगाया था कि लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ से रुपये लेकर भारत की जासूसी करते हैं। इस बयान को लेकर अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। इस पूरे मामले में परिवादी के प्रति परीक्षण शुरू हो गए हैं।