सिरसा में भूकंप के झटके
सिरसा। पंजाब सीमा से सटे हरियाणा के सिरसा में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। शाम 6 बजकर 10 मिनट पर भूमि में हलचल महसूस की गई। बताया गया कि जमीन से दस किलोमीटर नीचे हलचल हुई जिस कारण झटके महसूस किएं गए हैं।
जानकारी अनुसार सिरसा में पंजाब की सीमा से लगे मंडी डबवाली के करीब भूकंप का केंद्र रहा। इस क्षेत्र को भूकंप के जोन दो में रखा जाता है। आमतौर पर बताया जाता है कि ऐसे क्षेत्र में भूकंप का खतरा कम ही रहता है। भूकंप के झटके सिरसा के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पंजाब के अबोहर, बठिंडा और मानसा क्षेत्र में भी महसूस किए गए हैं।

10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला