1) नौवारी- एक महाराष्ट्रीयन शैली की साड़ी, जिसे नौवारी कहा जाता है। ये एक नौ मीटर की साड़ी होती है। जिसे आपको महाराष्ट्रियन तरीके यानी धोती स्टाइल में पहनना होत है। परंपरागत रूप से अधिकांश दुल्हनें इसे अपनी शादी के दिन पहनती हैं और आज तक इसे मराठी दुल्हन की विशेषता माना जाता है।

2) महाराष्ट्रियन ज्वेलरी- पारंपरिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी में गोल्ड जूलरी को पहना जाता है। इसमें से मराठी लुक के लिए ठुशी, कोल्हापुरी साज, तोड़े को अपने लुक में शामिल करें। आप चाहें तो टेम्पल जूलरी को भी पहन सकती हैं।

3) चांद बिंदी- मराठी लुक के लिए अर्धचंद्राकार बिंदी को शामिल करें। इसे आप साड़ी की मैचिंग के मुताबिक खरीद सकते हैं। आप चाहें तो गीले कुमकुम से भी इसे बना सकती हैं।

4) चूड़ियां- चूड़ियां लगभग सभी संस्कृतियों में पहना जाता है। महाराष्ट्रियन लुक के लिए हरे रंग की खूब सारी चूड़ियों को पहनें। बीच में आप अपनी पसंद के कंगन या गोल्ड चूड़ियां लगा सकती हैं।

5) नथ-  पारंपरिक मराठी लुक को पाने के लिए नथ बेहद जरूरी है। पारंपरिक रूप से मोतियों से बने, महाराष्ट्रीयन नथ का एक विशिष्ट आकार होता है। आजकल महाराष्ट्रीयन नथ के कई डिजाइन आते हैं।

6) गजरा- बालों को खूबसूरती से सजाने के साथ ही अपने महाराष्ट्रीयन लुक को कम्पलीट करने के लिए गजरा बेहद जरूरी है। आप मोगरे का गजरा या फिर कुछ गुलाब के फूलों को लगाकर भी बालों को सजा सकते हैं।