नई दिल्ली । भारत में चिकित्सा पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। विदेशों से जो 100 पर्यटक आते हैं। उसमें से 21 पर्यटक इलाज और जांच कराने के लिए आ रहे हैं। विदेशों में इलाज का खर्चा भारत की तुलना में 20 से 30 गुना महंगा है। वहीं जांच और ऑपरेशन के लिए विदेशों में लंबी लाइनो और कई महीनों का टाइम लगता है। 
 भारत में विदेशियों को 20 से 30 गुना कम खर्च पर इलाज आसानी से मिल जाता है। ऑपरेशन के लिए ज्यादा समय इंतजार भी नहीं करना पड़ता है। भारत की चिकित्सा सस्ती होने के कारण, विदेशी मरीज बड़ी संख्या में भारत में आकर इलाज करा रहे हैं। 
 मेडिकल टूरिज्म इंडेक्स में भारत का स्थान 10वें नंबर पर पहुंच गया है। इलाज की गुणवत्ता भी यूरोपीय देशों के समान है। 
 भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2022 में भारत में धार्मिक टूरिज्म भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। धार्मिक टूरिज्म से भारत को 1। 34 लाख करोड़ की आय हुई है। पिछले साल 66 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी भारत के धार्मिक स्थानों की यात्रा की है। धार्मिक क्षेत्रों में घरेलू पर्यटकों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ रही है। सरकार धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए बड़ी जोर शोर से प्रयास कर रही है।