पन्ना ।    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्हें पन्ना पुलिस ने 13 दिसंबर 2022 को दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार किया था। तब से वे पवई की उपजेल में थे। उनकी एडीजे कोर्ट पवई व एमपी एमएलए कोर्ट ग्वालियर से जमानत याचिका खारिज हुई थी। इसके बाद उच्च न्यायालय जबलपुर ने भी जमानत याचिका निरस्त कर थी। एक महीने बाद सोमवार को जमानत याचिका मंजूर की गई। कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने पर उन्हें पवई उपजेल से रिहा कर दिया गया। रिहा होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजा पटेरिया ने मीडिया से कहा कि जेल उनके लिए महात्मा गांधी विश्वविद्यालय और कृष्णागार है, जो तीर्थ के समान है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया कि उनके प्रयास से उन्हें जेल में रहने का अवसर मिला।