मेष राशि - कुटुम्ब में तनाव, क्लेश व अशांति, कार्य में व्यवधान, प्रतिष्ठा की हानि होगी।
वृष राशि - इष्ट मित्र से सुख, अधिकारियों से मेल मिलाप, लाभप्रद समय बना रहेगा।
मिथुन राशि - अर्थ व्यवस्था अनुकूल होगी, सफलता के साधन जुटायें, कार्य अवश्य बनेंगे।
कर्क राशि - मनोवृत्ति उदार बनाये रखें, तनाव, क्लेश व हानि संभावित है, धैर्य से कार्य करें।
सिंह राशि - समय नष्ट होगा, व्यवसायिक गति मंद होगी, असमंजस की स्थिति से बचकर चलें।
कन्या राशि - आर्थिक योजना सफल होगी, व्यवसायिक क्षमता अवश्य अनुकूल होगी।
तुला राशि - धन का व्यय तथा आलस्य से हानि, मानसिक उद्विघ्नता, धैर्य के साथ आगे बढ़ें।
वृश्चिक राशि - स्त्री वर्ग से क्लेश व हानि, विघटनकारी तत्व आपको परेशान कर सकते हैं।
धनु राशि - कुटुम्ब की समस्या सुलझेगी, धन का व्यय होगा, व्यर्थ भ्रमण की स्थिति बनेगी।
मकर राशि - अर्थ व्यवस्था छिन्न-भिन्न होगी, कार्य में व्यवधान से हानि, कार्यगति मंद होगी।
कुंभ राशि - दैनिक कार्यगति में सुधार, चिन्ता कम होगी, सफलता के साधन जुटायेंगे।
मीन राशि - मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति अनुकूल होगी, समय का ध्यान रखें।