हर भारतीय घर में दही का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। दही खाने से शरीर की कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसके अलावा दही खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। खाने के साथ-साथ दही का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। दही के इस्तेमाल से त्वचा पर जो नमी की कमी होती है, वो दूर हो सकती है। इसके साथ ही दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। आज के इस लेख में हम आपको दही के इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि दही का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। बहुत से लोगों को इसका इस्तेमाल करना नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दही को किन चीजों में मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा दमकती रहे और त्वचा पर नमी बरकरार रहे।

दही और बेसन

एक चम्मच दही में एक चम्मच ही बेसन मिलाकर आप इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर चमक आएगी और त्वचा में हो रही नमी की कमी दूर होगी। 
विज्ञापन

दही और चावल का आटा

इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच भरकर दही मिला लें। इस पेस्ट को भी आप 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा लें और छोड़ दें। कुछ समय बाद इस पैक को हल्के हाथ से मसाज करते हुए छुड़ा लें। 

दही और तुलसी

7 से 10 तुलसी के पत्ते पीसकर उसमें दही मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स और एक्ने का सफाया कर देते हैं।
 
दही और हल्दी

दही और हल्दी दोनों ही ऐसी चीज हैं, जो त्वचा की चमक बरकरार रखने में मददगार हैं। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग कम होती है। 

दही और शहद

शहद के इस्तेमाल से आप चेहरे पर होने वाली नमी की कमी को दूर कर सकते हैं। पैक को बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों चीजें लें और 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद आपको असर दिखने लगेगा। 

दही और चोकर 

आटे की भूसी को चोकर कहा जाता है। इसमें दही को मिलाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। 15 मिनट इस पैक को चेहरे पर लगाएं और धो दें।