INDIACITYNEWS.COM 
रायसेन जिला मुख्यालय पर
भोपाल रोड पर कृषि उपज मंडी के पास किसानों ने चक्का जाम कर दिया है सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


कृषि उपज मंडी में धान के रेट नहीं मिलने को लेकर नाराज किसान चक्का जाम पर अड़े हुए हैं।पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी किसानों को चक्का जाम बंद करने का आग्रह कर रहे हैं। इधर नाराज किसानों का कहना है कि व्यापारियों ने जो धान के रेट लगाए थे और पहले चल रहे थे उसी रेट पर धान की खरीदी की जाए।चक्का जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम  एल के खरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल नगर निरीक्षक जगदीश सिंह सिद्धू चक्का जाम स्थल पर पहुंचे और किसानों को चक्का जाम से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

न्यूज़ सोर्स : Icn