एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस और स्टाइल मिसाल दी जाती थी। पर, आज का समय ऐसा है कि कई टीवी एक्ट्रेस भी स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ रही हैं। इसी लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। करिश्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जोकि काफी फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। भले ही करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं, पर कई सुपरहिट शोज में काम करके करिश्मा ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने योग और एक्सरसाइज करते हुए फोटो-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। फिटनेस के साथ-साथ लोग उनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। करिश्मा का हर स्टाइल काफी प्यारा होता है। वो वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। लोग उनके हर स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। आइए आपको भी करिश्मा के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।

लहंगे में करिश्मा का खूबसूरत अंदाज

लहंगे में करिश्मा का ये अंदाज काफी काफी प्यारा है। पिंक कलर के लहंगे के साथ करिश्मा ने अपने बालों को खुला रखा है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मांगटीका भी लगाया है, इसके साथ ही गले में एक हैवी नेकपीस भी पहना है।

शॉर्ट्स में करिश्मा का बीच लुक

व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ करिश्मा के लुक को कंप्लीट करने के लिए हरे रंग के श्रग को कैरी किया है। इस आउटफिट को करिश्मा ने बीच पर पहना था। इसमें उनकी कई रील वीडियो भी वायरल हुईं थीं।

पेस्टल रंग की साड़ी में दिखाया अलग अवतार

कुछ समय पहले ही करिश्मा ने पेस्टल कलर की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने पोनीटेल बनाई थी।

शॉर्ट ड्रेस में करिश्मा का हॉट अवतार

करिश्मा के इस हॉट अवतार को लोगों ने काफी सराहा था। हरे रंग के ब्लेजर के साथ-साथ उन्होंने हरे रंग की ही स्कर्ट को कैरी किया है। ब्लेजर के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की टॉप पहनी थी।