भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश की दोनों पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर ही संगठन पर सवाल उठाने और गुटबाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की नैया कैसे पार लगेगी। कल ही कांग्रेस जिला प्रभारी नूरी खान के सामने कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे और आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के चुनाव में पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर अपनी बात लिखी है।
ट्वीट कर लक्ष्मण सिंह ने लिखा है कि- संगठन के इस महत्वपूर्ण चुनाव में पारदर्शिता होना चाहिए। हम कार्यकर्ताओं का विश्वास कैसे जीतेंगे। यूथ कांग्रेस के चुनाव में नया विवाद 20 लाख वोट पड़े और 8 लाख की गिनती हुई है 12 लाख रिजेक्ट किए गए है।मैन्युअल रि-ऑडिट की डिमांड की गई है। राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम के बाद से विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया है।