अधिकतर गर्मियों में ही पहने जाने के कारण फैशन की दुनिया में सफेद को गर्मियों का रंग माना जाता है। हालांकि, पूरे साल भी इसे पहनने में कोई हर्ज नहीं होता, लेकिन यह इतना ईजी टू गोइंग कलर नहीं है।

ऐसे कैरी करें व्हाइट आउटफिट्स

  • तपिश में सुकून देने वाले सफेद में सबसे पहले तो लखनवी चिकनकारी का नंबर आता है, वो चाहें कुर्ते हों या साड़ी, सब इतने एलिगेंट लगते हैं कि उनका कोई मुकाबला नहीं होता।
  • सफेद ताजगी का एहसास देता है, तो अगर वेस्टर्न पहनने का मन है, तो ब्लू जींस के साथ किसी भी स्टाइल का व्हाइट टॉप कैरी करें। सफेद ट्राउजर के साथ कोई भी पेस्टल शेड कुर्ता, शर्ट या टॉप भी फ्रेश लुक देगा।
  • आजकल शादी जैसे फंक्शन में भी सफेद उतना ही उत्साह से पहना जा रहा है, जितना लाल या मैरून। शादी या सगाई में कुछ नया करने की कोशिश करना चाहें, तो प्योर व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट्स चुनें। वैसे पर्ल व्हाइट भी ऐसे मौकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
  • मैरून या लाल बॉर्डर के साथ कांजीवरम साड़ी के तो कहने ही क्या। इसे लाल या साड़ी के साथ के ही मैचिंग ब्लाउज के साथ पहनें। लुक कम्प्लीट करने के लिए बालों में गजरा लगाएं।
  • यकीन मानिए सफेद कलर को थोड़ा सावधानी के साथ कैरी करेंगी, तो अलग ही दिखेंगी। इतनी अलग कि कोई भी आपको इग्नोर नहीं कर सकता।

कुछ जरूरी टिप्स

  • सफेद के साथ वैसे तो मोतियों की ज्यूलरी अच्छी लगती है, लेकिन अगर आप सफेद कांजीवरम या ब्रोकेड की साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ गोल्ड ज्लूरी पहन सकती हैं।
  • व्हाइट फ्रॉक या मिडी ड्रेस के साथ पीले या लाल रंग के स्ट्रैप सैंडल पहने जा सकते हैं।
  • अगर सलवार और कुर्ता दोनों सफेद हैं, तो काले रंग के फुटवेयर पहनें। कंट्रास्ट होने के कारण यह लुक को बिगाड़ सकते हैं। इसकी बजाय आप जिस रंग का दुपट्टा कैरी कर रही हों, उसी रंग का फुटवेयर पहनें।
  • सफेद के साथ लाल रंग फबता है इसलिए इस रंग के आउटफिट पर कॉफी या किसी और शेड की लिपस्टिक लगाने के बजाय क्रिमसन रेड लिपस्टिक ट्राई करें।
  • सफेद ड्रेस पर जिस भी रंग की कशीदाकारी हो, उसी रंग की थ्रेड ज्यूलरी भी पहनें, अच्छी लगेगी।
  • व्हाइट सूट पर रेड, ब्लू या ऑरेंज बांधनी का दुपट्टा खूब फबता है।
  • सफेद कलर लगभग हर किसी पर जंचता है, तो बिंदास होकर अलग-अलग तरह के आउटफिट्स में इस कलर को करें ट्राई।