सावन के महीने में हरियाली तीज आती है। इस तीज पर महिलाएं श्रंगार करती हैं और कुछ पकवान भी तैयार करती हैं। ऐसे में इस त्योहार पर दही वड़े बानने के लिए आप कुछ ट्रिक्स को अपना सकते हैं।
कैसे बनाएं सुपर सॉफ्ट दही वड़े
- दही वड़े बनाने के लिए सबसे जरूरी दाल को पीसने का तरीका है। अगर दाल सही तरह से पिसती है तो फिर वड़े अपने आप अच्छे बनते हैं। दाल को रात भर के लिए भिगोएं और फिर दाल को छान लें और अच्छे से निचोड़ लें। अब दाल को पीसे। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें। बहुत थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। ध्यान रखें की पानी ठंडा हो।
-दाल जब अच्छे से गाढ़ी कंसिस्टेंसी पर हो तो अगला स्टेप दाल को अच्छे से फेंटना है।दही वड़े बनाने के लिए हाथ का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए दाल को अच्छे से हाथ से फेंटे। कुछ लोग ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर दाल को फेंटते हैं। आप जब दाल को फेटना शुरू करेंगे तब दाल की कंसिस्टेंसी अलग होगी लेकिन फेंटने के बाद ये थोड़ी फ्लफी और चिकनी हो जाएगी।
- दही वड़े सॉफ्ट बनाने के लिए आप इसमें गर्म तेल डालें और फिर इसमें गर्म तेल डालें। अच्छे से फेंटने के बाद ही वड़े को तेल में तलें। और फिर इन्हें निकालकर पेपर पर रखें। फिर गुनगुने पानी में वड़ों को डालें।