तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम....
मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की सरकारी तल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे इसे रिवाइज करती है। वहीं, महीने की पही तारीख को एलपीजी सिलेंडर और एटीएफ की कीमत अपडेट होती है। आज भी तेल कंपनियों ने गाड़ी चालक को राहत की खबर दी है।
देश में पेट्रोल-डीजल के रेट जस के तस बने हुए हैं। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर देश के सभी शहरों में इनके रेट अलग क्यों होते हैं? आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल जीएसटी (GST) दायरे में नहीं आता है। ऐसे में राज्य सरकार इसस पर वैट (Value Added Tax) लगाते हैं। वैट की दर हर राज्य में अलग होती है। इस वजह से कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग होते हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमत वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय की जाती है। फिलहाल,इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 72.17 डॉलर प्रति बैरल है। 1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है। आप इंडियन ऑयल के ऐप से भी अपने शहर के साथ बाकी शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत