स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने इंदौर और अशोकनगर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से किया वर्चुअली संवाद
India city news.com
(भोपाल से मुरारीलाल सोनी )
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Dr Prabhuram Choudhary ने वीडियो कॉल के माध्यम से अशोककनगर और इन्दौर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य ओर अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के विषय में बात की।

अशोकनगर जिला अस्पताल आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज सीताराम पुत्र हरिराम ओर श्रीमति लक्ष्मी बाई, सर्जिकल वार्ड में भर्ती मुन्नालाल लोधी और चंद्रप्रकाश रघुवंशी से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों से अशोकनगर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी से कहा कि अस्पताल में दवाई फ्री दी जा रही है। दोनो टाइम भोजन और चाय नाश्ता भी अस्पताल में मिल रहा है। अस्पताल में साफ-सफाई है। मरीजों ने बताया कि उनके बिस्तर की चादर प्रतिदिन बदली जाती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अशोकनगर अस्पताल के सिविल सर्जन से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य स्वास्थ सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने इन्दौर जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में भर्ती मरीजों से भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से प्रसूति के लिए अस्पताल आने के साधन की जानकारी प्राप्त की। भर्ती महिलाओं ने बताया कि वे सरकारी एम्बुलेन्स से अस्पताल आई। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट है। अस्पताल में दवा, उपचार, भोजन आदि निःशुल्क दिया जा रहा है। प्रतिदिन चादर बदली जाती है और वार्ड में नियमित साफ-सफाई की जाती है। स्टाफ के व्यवहार से वह पूर्णतः संतुष्ट है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधी चर्चा कर वह मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने प्रत्येक सोमवार को दो जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से वर्चुअल संवाद करते है।

न्यूज़ सोर्स : Jansampark