एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस को अपनी धुआंधार कमाई से तहस नहस कर दिया है। फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस सुपरहिट फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे स्टार हैं।
इस एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपए कमाए। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि कोरोना महामारी के बाद किसी भी फिल्म की तीसरे हफ्ते में ये सबसे बड़ा कलेक्शन है। आरआरआर हाल ही में सलमान खान की बजरंगी भाईजान और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार को पीछे छोड़ते हुए, अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

"आरआरआर (हिंदी) अभी भी 'द कश्मीर फाइल्स' के आंकड़ों को मात देने की दौड़ में है क्योंकि तीसरे शुक्रवार को फिर से बहुत अच्छी रफ्तार पकड़ी है। राजामौली की इस फिल्म ने सिर्फ बेल्ट में कुल मिलाकर 221 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की है। हालांकि आरआरआर के लिए आगे का सफर इतना आसान नहीं है, इसी हफ्ते रिलीज हो रही यश स्टारर 'केजीएफ 2' के आने से कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता है।