महिला भृत्य से किया दुष्कर्म, फिर कर रहा था अन्य युवती से शादी की तैयारी
भोपाल। बड़वानी के रहने वाले युवक ने शासकीय विभाग में भृत्य की नौकरी करने वाली महिला को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अन्य युवती से शादी की तैयारियां करने लगा। इसकी जानकारी लगने पर पीड़ीता ने पुलिस मे प्रकरण दर्ज करा दिया।
पुलिस के अनुसार एमपी नगर थाना इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह एक सरकारी विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ है। करीब तीन साल पहले उसकी पहचान बड़वानी जिले के रहने वाले भीम सिंह जांबड़े नामक युवक से हुई थी। जल्द ही उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान भीम सिंह एक दिन महिला से मिलने उसके घर पहुंचा और वहॉ उसे शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद तीन सालो में आरोपी कई बार भोपाल आकर पीड़ीता का शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख महिला को कुछ अजीब लगा और उसने अपने स्तर पर छानबीन की तब उसे जानकारी लगी कि भीम सिंह किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस पर पीड़ीता ने उससे जल्द शादी करने की बात कही। इस पर आरोपी पहले तो वह टाल मटोल करता रहा। लेकिन पीड़ीता के लगातार दबाव बनाने पर उसने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद