घर के निर्माण से लेकर प्रवेश तक सभी कार्यों में वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है। इसे नजरअंदाज करने से जीवन पर बुरा असर पड़ता है और घर की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव बना रहता है।

वास्तु शास्त्र में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा कर्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। आइये जानते हैं ये उपाय-

- अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए रोजाना रामचरितमानस, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से घर में व्याप्त वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

-अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो कपूर जलाकर कमरे के किसी कोने में रख दें। ऐसा प्रतिदिन शाम के समय करें। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

- अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से सभी दुःख नष्ट हो जाते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।

- जानकारों के अनुसार आर्थिक संकट दूर करने के लिए देवों के देव महादेव को मंजरी अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

- अनिष्ट निवारण या बुरी नजर उतारने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सूर्य देव यंत्र लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।