Scam 2010 The Subrata Roy Saga: आ रहा 'स्कैम' का तीसरा पार्ट, इस बार 25000 करोड़ के घोटाले की कहानी
नई दिल्ली। हंसल मेहता ने साल 2020 में स्कैम सीरीज की शुरुआत की थी। पहली सीरीज स्टॉक एक्सचेंज के मास्टरमाइंड हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई थी, फिर 2023 में स्टाम्प स्कैम और अब्दुल करीम तेलगी की जिंदगी पर रोशनी डाली। अब स्कैम की तीसरी कड़ी में हंसल सुब्रत रॉय सहारा की कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' (Scam 2010: The Subrata Roy Saga) है। इस सीरीज का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है।
स्कैम 2010 का मोशन पोस्टर आउट
हंसल मेहता ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपकमिंग सीरीज की पहली झलक शेयर की। हंसल ने एक्स पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा, "स्कैम 3 वापस लौट आया। स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा जल्द आ रहा है।" मोशन पोस्टर में एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके सामने हजारों लोग हैं। फिलहाल, अभी तक 'स्कैम 2010' की कास्टिंग से पर्दा नहीं उठाया गया है। यह सीरीज सोनी लिव (Soni Liv) पर स्ट्रीम होगी।
कौन हैं सुब्रत रॉय?
हंसल मेहता की सीरीज 'स्कैम 2010' तमल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है। इसमें सुब्रत रॉय के बारे में बताया गया है, जो सहारा ग्रुप के फाउंडर थे। चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंसे। बाद में सुब्रत को निवेशक धोखाधड़ी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया था। वह दो साल से ज्यादा समय तक जेल में रहे और 2016 में पैरोल पर बाहर आये। हालांकि, उन्हें राहत नहीं मिली। सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी पेरोल रद्द करने की मांग की और फिर से उन्हें जेल में डाल दिया गया था। उन पर 25 हजार करोड़ का घोटाले करने का आरोप था। उनका 2023 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 फ़रवरी 2026)
बिहान योजना से पंचबाई की बदली तकदीर, बनी सफल व्यवसायी
जल संरक्षण से आजीविका तक: छत्तीसगढ़ में ‘आजीविका डबरी’ अभियान बना ग्रामीण बदलाव की धुरी
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सराहनीय पहल
बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव