"विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" पर राज्य स्तरीय आयोजन 15 को
भोपाल : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस' मनाया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति ए वं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण संबंधी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि दुनियाभर में 15 मार्च का दिन विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता को उनके अधिकारों के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता होने के नाते हम सभी को कुछ अधिकार मिले हुए हैं, लेकिन बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। इस दिन तरह-तरह के अभियान चलाए जाते हैं और इनके जरिए उपभोक्ताओं को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। राजपूत ने बताया कि बाजार में होने वाली जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी चीज़ों का वितरण, तय मूल्य से ज्यादा दाम वसूलना, अमानक चीज़ों की बिक्री, ठगी, नाप-तौल में अनियमितता, गारंटी के बाद भी सर्विस नहीं देने के अलावा उपभोक्ताओं के साथ होने वाली अन्य असुविधाओं को देखते हुए इस दिन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, लक्ष्मी वर्मा को मौका
बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर फैसला, जबलपुर में LPG स्कूल वाहनों पर प्रतिबंध
साव का कांग्रेस पर तंज- किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति
हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के लिए 400 पुलिसकर्मी तैनात
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें