तेज हवाओं ने ली 2 की जान, 15 घायल
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में बुधवार को चली तेज हवाओं ने दो लोगों की जान ले ली जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी शिन्हुआ ने मॉस्को के मेयर के हवाले से दी। उन्होंने बताया कि मेयर ने टेलीग्राम पर कहा कि हवा का वेग 21 मीटर प्रति सेकंड से ज्यादा था, जिससे शहर के बड़े नगरपालिका पार्कों और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। मेयर ने कहा तेज हवाओं से घायल हुए लोगों को जरुरी चिकित्सा दी गई है और शहरी सेवाएं सभी कठिनाइयों को खत्म करने के उपायों में लगी हुई हैं।

पुनर्वास योजना में नाकामी: बड़वानी के लोग पानी की किल्लत में परेशान
राजद की रणनीति: तेजस्वी यादव को राज्यसभा नहीं भेजने पर अंदरूनी चर्चाएँ
केवल विवाह से इनकार को नहीं माना जा सकता आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण