निगरानी बदमाश देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार
भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने इलाके के निगरानीशुदा बदमाश शुभम जाटव उर्फ सोनू शूटर को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित दबोचा है। पुलिस ने बताया कि बीती दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके का निगरानी बदमाश शुभम जाटव उर्फ सोनू शूटर पिता रामप्रकाश जाटव (27) निवासी कमला नगर, टीटी नगर बस स्टॉप पर खड़ा है। खबर मिलने पर टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर बदमाश के पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कट्टा और कारतूस जप्त करते हुए बदमाश के मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की पकड़ाया गया बदमाश कमला नगर, टीटी नगर का लिस्टेड बदमाश हैं, और राजधानी के कई थानों में उसके खिलाफ दर्जन भर से अधिक प्रकरण दर्ज है। बदमाश कट्टा कहॉ से लेकर आया और इसे इलाके में किस नियत से लेकर घूम रहा था, इस सबंध मे पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद