तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का निलंबन तय,कमिश्नर को भेजा प्रस्ताव, VDO में करप्शन को जस्टिफाई करते दिख रहे हैं
( राजकिशोर सोनी)
indiacitynews.com
रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल होने के मामले में                        तहसीलदार का निलंबन तय माना जा रहा है...... 

 

                                                              कलेक्टर अरविंद दुबे ने तहसीलदार शत्रुधन सिंह के निलंबन का प्रस्ताव भोपाल कमिश्नर को भेजा....उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह  VDO में करप्शन को जस्टिफाई करते दिख रहे हैं...

बाद कलेक्टर अरविंद दुबे ने तहसीलदार को हटा दिया है। जबकि कर्मचारी निलंबित कर दिया है। कलेक्टर अरविंद दुबे ने यूनीवार्ता को बताया कि 
रायसेन जिले में मोतीलाल अहिरवार उदयपुरा के नए तहसीलदार होंगे।
तहसीलदार उदयपुरा शत्रुघन सिंह को जिला कार्यालय (भारत निर्वाचन) में पदस्थ किया है। जबकि ओम प्रकाश मोंगिया सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय उदयपुरा को सस्पेंड कर दिया है। उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों  ने तहसीलदार से शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नही होता आपके बाबू खुले आम पैसे ले रहे हैं तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नही करा सकते।

न्यूज़ सोर्स : Icn