न्यूयॉर्क । आज हम आपको ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बचपन से सोच रखा था कि वो एक दिन ताबूत में सोएगी। वह भी जीते जी। सेड स्पाइस नाम की एक टिकटॉक यूज़र ने अपने बेडरूम की अजीबोगरीब तस्वीर दिखाते हुए बताया है कि वो आम लोगों की तरह बिस्तर पर नहीं सोती है। उसने अपने सोने के लिए एक खास ताबूत बनवा रखा है। ये ताबूत भी कोई रेप्लिका या नकली नहीं है बल्कि मुर्दों के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाला कॉफिन है। टिकटॉक पर 6 लाख फॉलोअर्स वाली लड़की ने बाकायदा एक वीडियो क्लिप डालकर दिखाया है कि उसने अपने कमरे में एक असली कॉफिन यानि मुर्दों वाला ताबूत रखा हुआ है। 
उसने चुड़ैलों की तरह अपने दांत भी किनारे से बड़े किए हुए हैं और चुड़ैलों की तरह चीज़ें कमरे में सजा रखी हैं। उसने अपने सोने के सेट अप में दिखाया है कि वो 6 फीट 8 इंच वाले ताबूत में सोती है। देखने वालों को लगता है कि ये आरामदेह नहीं होगा लेकिन लड़की का कहना है कि ये पूरी तरह कम्फर्टेबल है क्योंकि इसमें 4 इंच का मेमोरी फोम है। वो ताबूत का ढक्कन बंद नहीं करती है। लड़की ने बताया कि वो जब 14 साल की थी, तब से उसका यही सपना था। 
उसने अपने माता-पिता से भी इसके बारे में कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अब खुद उसने ये खरीद लिया है और उसका कहना है कि इसके जरिये वो बुरी चीज़ों से बच जाती है और इसमें छिपी रहती है।  बता दें कि दुनिया में अजीबोगरीब किस्म के लोग हैं, जिनकी कल्पनाएं भी बिल्कुल अनोखी हैं। आपने लोगों को ये सोचते देखा होगा कि जब उनके हालात अच्छे होंगे तो वे एक बड़ा बेडरूम बनाएंगे, जिसे तरह-तरह की चीज़ों से सजाएंगे।