चंडीगढ़ । हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान लगातार बढ़ने से लोग गर्मी से काफी परेशान थे। लेकिन शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम ऐसा बदला कि हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से ही जमकर बारिश होने लगी और लोगों का वीकेंड सुहाना हो गया। जिन्हें दफ्तर जाना था,वहां छाते के साथ दिखाई दिए और जिन लोगों की छुट्टी थी उन्होंने घर पर रहकर बारिश का आनंद उठाया।
पिछले दिनों हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी थी। तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया था। मार्च के महीने में इतनी गर्मी पहले बहुत कम देखने को मिली थी। लेकिन अब हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च से 20 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना जाहिर की थी। शनिवार को करनाल में भी जमकर बारिश हुई। ये बारिश 1.30 से 2 घंटे हुई। करनाल में कुछ जगह तो ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई।