युवको ने बीटेक छात्र से मारपीट कर मारी छुरी
भोपाल। पिपलानी इलाके में तीन युवकों का बीटेक छात्र से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियो ने उसके साथ मारपीट करते हुए छुरी से वार कर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक अशोका विहार कॉलोनी में रहने वाले सत्यम नामदेव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह एक निजी कॉलेज में बीटेक सेंकड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ लाइब्रेरी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में हथाईखेड़ा रोड पर रिषीपुरम कॉलोनी के पास रितिक, राजकुमार व प्रिंस नामक तीन युवकों ने उसे रोका और गाली- गलौज करने लगे। सत्यम ने तब युवको को गालियां देने से मना किया तब युवकों नेउसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने सत्यम पर छुरी से हमला कर दिया। सत्यम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके नाम बताए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया