मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके के मिसरोद फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 9 बजे सूचना मिली कि मिसरोद फाटक के पास एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जॉच के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की तलाशी लेने पर उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज या अन्य सुराग नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के आसपास है, वह सफेद रंग की शर्ट और नीला पेंट पहने हुए था। मृतक युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत हादसा है, इसकी जांच शव की शिनाख्ती के बाद ही की जा सकेगी। पुलिस ने उसकी पहचान जुटाने के लिये आसपास के थानो को भी हादसे की जानकारी भेज दी है, इसके साथ ही दर्ज हुए गुम इंसानो के प्रकरणो को भी खंगाला जा रहा है।

रहस्यमय हालात में झाक मठ के महंत पारसनाथ की मौत, कुंड में मिला शव
गैस संकट पर बयान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का झटका: प्रिंसिपल पर धर्म परिवर्तन का मामला जारी रहेगा