सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी।  दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ ने नगर परिषद सिलवानी में पदस्थ  दो महिला कर्मचारियों द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से अनावश्यक टीका टिप्पणी तथा दुव्र्यवहार से तंग आकर विधायक, कलेक्टर के नाम सीएमओ राजेन्द्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।

 ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ दिनों से नगरपरिषद सिलवानी में कार्यरत श्रीमति निहारिका नगाइच, कु. नूतन खरे सहायक राजस्व निरीक्षक  द्वारा कार्यालय के दैनिक भोगी कर्मचारियों से अनावश्यक टीका टिप्पणी तथा दुव्र्यवहार किया जा रहा है। उक्त दोनों महिला कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निकाय का कर्मचारी ही नहीं मानती जबकि निकाय के समस्त कार्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दिनरात मेहनत करके समय सीमा में कार्य पूर्ण करते है। दोनों ही महिला कर्मचारियों के द्वारा बार-बार निकाय के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के कार्य से हटाने के लिए बार-बार षिकायत की जाती है एवं बोला जाता है कि दैनिक वेतन भोगी गैर सरकारी कर्मचारी है इन से कार्यालय के कार्य न कराए जाए जबकि उनके द्वारा संपादित राजस्व षाखा के समस्त शासकीय पत्रों की जानकारी कार्य अनुभव न होने के कारण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के द्वारा ही तैयार की जाती है। दोनों ही महिला कर्मचारियों की अभी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं की गई है, दोनों ही महिला कर्मचारियों की कार्य प्रणाली से केवल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ही नहीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परेशान है। आमजन के कार्यों को बार-बार रोका जाता है व परेशान किया जाता है। इनकी कार्य प्रणाली ऐसी है कि लोगों के कार्यों करे जानबूझकर रोका जाता है जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होती है। उक्त दोनों महिला कर्मचारियों का विगत चार-पांच महीनों से विवाद चल रहा है जिससे निकाय की छवि धूमिल हो रही है जिसके लिए कर्मचारियों द्वारा निकाय हित में बैठक कर कार्यालय के माहौल की ठीक करने के लिए संबंधित महिला कर्मचारियों के साथ बात की गई परंतु अड़ियल रवैए के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर दोनों महिला कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य किसी निकाय में किया जाए साथ ही इनकी परिवीक्षा अवधि इनके आचरण एवं कार्य की आकुशलता को देखते हुए परिवीक्षा अवधि दो साल और बढ़ाई जाए। कर्मचारियों ने कहा कि यदि मांगें 7 दिवस के अंदर पूरी नहीं होती है तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी काम बंद हड़ताल करेंगे। इस दौरान देवेन्द्र रघुवंशी, निखिलेश राय, हेमन्त यादव, सीताराम साहू, धर्मेंद्र गुप्ता, कस्तूर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ सोर्स : देवेश पाण्डेय सिलवानी