बाड़ी रायसेन। राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल बाड़ी की बुथ विस्तारक समिति की बैठक शनिवार को  सुमित्रा रतनश्री मैरिज गार्डन में रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायसेन जिला संगठन प्रभारी सम्मानीय  अल्केश आर्य  पूर्व विधायक बैतूल एवं बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल बाड़ी के  अध्यक्ष  पंकज श्रीवास्तव द्वारा की गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी रायसेन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  सुरेंद्र तिवारी एवं बुथ विस्तारक अजय जैन पूर्व जिला महामंत्री एवं शेर सिंह चौधरी जिला उपाध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा किया गया बैठक में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती साहू मंचासीन रही ।बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : Indiacitynews. com